Honda Shine Bike New Year Offer: नमस्कार दोस्तों। आज इस पोस्ट में हम होंडा के एक नए ऑफर के बारे में जानकारी देंगे। होंडा मोटर ने भारतीय बाजार में अपनी Honda Shine Bike पर नए साल का ऑफर पेश किया है। बता दें कि वर्तमान में होंडा मोटर्स भारतीय बाजार में बाइक बनाने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।
होंडा शाइन को भारतीय बाजार में 2 सेगमेंट में पेश किया गया है। 100 सीसी और 125 सीसी सेगमेंट में होंडा शाइन को आप अपने घर ला सकते हैं। आज हम बात करेंगे होंडा शाइन 125cc के बारे में जिसे भारतीय बाजार में 93000 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। होंडा शाइन 125 सीसी का लुक बेहद ही शानदार है। आप भी इसे अपने घर Honda Shine Bike New Year Offer पर ला सकते हैं।
Table of Contents
Honda Shine Bike on Road Price
होंडा कंपनी की Honda Shine Bike की प्राइस के बारे में बात करें तो इंडियन मार्केट में इसकी कीमत 93 हजार रुपए से शुरू होकर 98 हजार रुपए तक जाती है। यह कीमत इस बाइक की ऑन रोड प्राइस है। भारतीय बाजार में होंडा शाइन को दो वेरिएंट और पांच रंग में पेश किया गया है। होंडा शाइन बाइक का वजन 113 किलोग्राम है।
Honda Shine EMI Plan
होंडा शाइन को आप भी अपने घर नए साल के ऑफर पर ला सकते हैं। आपको बस ₹10000 का डाउन पेमेंट करना है और इसके बाद 3 सालों तक 10% के ब्याज दर पर इसे अपने घर आप ला सकते हैं। इस प्रकार प्रति महीने आपको मात्र 3 हजार 24 देने पड़ेंगे। इतने कम ईएमआई प्लान (Honda Shine Bike EMI Plan) पर इस बाइक को ऑफर के तहत पेश किया गया है। हालांकि यह EMI Plan आपके शहर और डीलरशिप पर अलग-अलग हो सकता है। आप इसके लिए अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा होंडा शाइन बाइक पर नया साल का ऑफर डीलरशिप के स्तर पर भी मिल रहा है जिसमें यदि आप कम EMI Plan लेते हैं तो आपको और भी ऑफर का लाभ दिया जाता है। डाउन पेमेंट और नगद भुगतान करने पर आपको एक्सचेंज बोनस भी दिया जा सकता है। हालांकि इस विषय में आप ज्यादा जानकारी के लिए अपने डीलर से संपर्क अवश्य करें।
Honda Shine Highlights
Specifications | Honda Shine 125 |
---|---|
Price (Ex-showroom) | ₹80,407 (Starting) – ₹84,407 (Top Variant) |
Engine | 124.94cc BS6 |
Fuel Tank Capacity | 10.5 liters |
Weight | 113 kilograms |
Braking System | Combined Braking System |
Mileage | 70 km/l |
Engine Type | Single-cylinder, Air-cooled |
Power | 10 bhp @ 7,500 RPM |
Torque | 11 Nm @ 5,500 RPM |
Transmission | 5-speed Gearbox |
Suspension (Front/Rear) | Telescopic/Hydraulic |
Brakes (Front/Rear) | Disc/Drum (Top Variant) or Drum/Drum (Base Variant) |
Rivals | Hero Super Splendor, TVS Raider 125, Bajaj Pulsar 125 |
Honda Shine Engine Feature
होंडा शाइन के इंजन की बात करें तो कंपनी द्वारा इसका भी खास ख्याल रखा गया है। होंडा शाइन बाइक में 127.94 सीसी का इंजन इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 7500 आरपीएम पर 10.59 बीएचपी और 6000 आरपीएम पर 11 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। कंपनी द्वारा होंडा शाइन बाइक के माइलेज के बारे में दावा किया गया है कि यह 1 लीटर में 55 किलोमीटर का माइलेज देगा।
होंडा शाइन बाइक की टॉप स्पीड 102 किलोमीटर प्रति घंटे का है। इसमें 10.5 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी दिया गया है। इसके अलावा 1.3 लीटर फ्यूल रिजर्व के तौर पर रखा गया है। यानी यदि आपका तेल रास्ते में खत्म हो जाता है तो आप काम से कम 60 से 65 किलोमीटर रिजर्व में जा सकते हैं। इस प्रकार से आपातकाल की स्थिति में भी यह बाइक काफी अच्छा साबित हो सकता है।

इसके अलावा Honda Shine Bike के इंजन को भारत सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार भी अपडेट किया गया है। bs6 2.0 नियम के तहत इंजन को अपडेट किया गया है जिसके कारण यह 20% इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चल सकता है। बता दें कि भारत सरकार के द्वारा पेट्रोल पर निर्भरता कम करने के लिए इथेनॉल के प्रयोग पर जोर दिया जा रहा है और इसके तहत बाइक निर्माता तथा कार निर्माता कंपनियों को इंजन में बदलाव करने के लिए कहा गया है।
Honda Shine Feature List
सुविधाओं की बात करें तो इसे एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ एनालॉग ओडोमीटर, स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज, स्टैंड अलार्म, फ्यूल अलार्म, हैलोजन हेडलाइट सेटअप के साथ पेश किया गया है। फ्यूल अलार्म के तहत आपको टंकी में कम तेल होने पर जानकारी दी जाएगी ताकि आप समय रहते अपना टंकी भरवा सकें। हालांकि इसमें किसी भी प्रकार का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की सुविधा नहीं दी गई है। फिर भी बेहतर राइटिंग पोजीशन और आरामदायक यात्रा के लिए यह बाइक बनाई गई है।
- Yamaha YZF-R3 को लेकर हो गया कंफर्म, इस तारीख को होगी लॉन्च
- Yamaha MT 15 V2 पर कंपनी दे रही है धांसू ऑफर, मात्र इतने में खरीदें
- E-Scooter Zulu: इस शानदार स्कूटर में मिलता है 104 किमी की रेंज, जानें फीचर्स
Honda Shine Suspension and Breaks
होंडा शाइन बाइक में सामने की तरफ टेलीस्कोप और पीछे की तरफ हाइड्रोलिक सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इसमें कंबाइन ब्रेकिंग सिस्टम की तकनीक का भी प्रयोग किया गया है। बाइक में आपको 130mm ड्रम ब्रेक आगे की तरफ और पीछे की तरफ मिलते हैं। इसके अलावा इसे 18 इंच के पहियों के साथ संचालित किया जाता है जो ट्यूबलेस टायर के साथ आता है।