Tata Punch EV Car: टाटा मोटर्स ने नए साल पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए साल 2024 का पहला नया मॉडल Tata Punch EV को पेश कर दिया है। यह कार टाटा की एक इलेक्ट्रिक कार है और दूसरी इलेक्ट्रिक एसयूवी है। टाटा की इस एसयूवी कार ने पेश होने के बाद से ही सुर्खियां बाटोरनी शुरू कर दी है।
बाजार में पेश होने के बाद Tata Punch EV की बुकिंग शुरू हो गई है। अभी फिलहाल चुनिंदा शोरूम पर ही इसकी ऑफलाइन बुकिंग हो रही है। टाटा की आधिकारिक वेबसाइट पर आप मात्र ₹21,000 की टोकन राशि देकर इसको बुक कर सकते हैं।
Table of Contents
Tata Punch EV on Road Price
Tata Punch EV की अनुमानित कीमत की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। लेकिन खबरों के मुताबिक, जिस प्रकार का फीचर इस कार में देखने को मिल रहा है, उस प्रकार से इसकी कीमत 12 लाख रुपए एक्स शोरूम प्राइस होने वाली है। यह कीमत आपके राज्य के हिसाब से और डीलर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
Tata Punch EV Range and Battery
टाटा के इस बहुचर्चित कार के पेश होने के बाद इसकी रेंज और बैटरी के बारे में लोग जानना चाहते हैं। इस कार की रेंज की बात करें तो 300 किलोमीटर से 500 किलोमीटर की रेंज इसमें देखने को मिल सकती है। इस एसयूवी में 10.25 इंच का इंटरटेनमेंट स्क्रीन दिया गया है।
कम कीमत वाले एसयूवी में आपको 7.0 इंच का इन्फोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल क्लस्टर देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसमें 307 डिग्री कैमरा, लेदर आधारित सेट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, फ्रंट सीट हवादार, क्रूज कंट्रोल और वॉयरलैस चार्जर जैसी सुविधाएं दी गई है।
इसमें सनरूफ का विकल्प भी दिया गया है। इस आकार के कार में कुछ फीचर बिल्कुल ही नए प्रकार के दिए गए हैं। सुरक्षा का भी कंपनी द्वारा इसमें खास ध्यान रखा गया है। इसमें 6 स्टैंडर्ड एयरबैग, एबीएस और ईएससी, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट, ISOFIX माउंट और एक SOS फंक्शन देखने को मिलता है।
Tata Punch EV Interiors & Features
इंटीरियर और फीचर्स की बात करें तो इस कार में लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है जो आपको काफी आकर्षित कर सकता है। इसमें जो नई चीज है वह है 10.25 इंच का इन्फोटेनमेंट स्क्रीन। 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील इस कार में नएपन का एहसास कराता है।

हालांकि कम कीमत वाले वेरिएंट्स में आपको 7.0 इंच का इन्फोटेनमेंट स्क्रीन और डिजिटल क्लस्टर देखने को मिलता है। नीचे तालिका में आप इसके बारे में विशेष जानकारी देख सकते हैं।
Tata Punch EV | Specifications |
---|---|
Launch Date in India | 15 February 2024 |
Price in India | Expected to start at around Rs 12 lakhs |
Exterior Features | – Redesigned front grille with updated air dam |
– New LED headlight unit with DRLs | |
– Possible connected taillights in the rear profile | |
Interior Features | – Prominent blue elements to signify its electric nature |
– Gearbox replaced with non-obtrusive knob | |
– Touch panel instead of physical buttons | |
– New two-spoke steering wheel expected | |
Features | – Large touchscreen infotainment system |
– Automatic climate control | |
– USB Type-C charging port | |
– Air purifier | |
– Rear passenger events for improved comfort | |
– Cruise control | |
– Enhanced audio system | |
Safety Features | – Six airbags |
– Electronic stability control (ESC) | |
– Tire pressure monitoring system (TPMS) | |
– Hill hold assist | |
– Hill descent control | |
– Reverse parking camera with sensors | |
– ISOFIX child seat anchor points | |
Battery and Range | – Battery options expected, one with around 300 km range and another with over 500 km range |
Rivals | – Tata Tiago EV |
– MG Comet EV | |
– Citroen C3 EV |
Tata Punch EV Variants
वेरिएंट की बात करें तो Tata Punch EV में स्मार्ट, स्मार्ट प्लस, एडवेंचर, एंपावर्ड, एंपावर्ड प्लस के वेरिएंट में देखने को मिलते हैं। लॉन्ग रेंज वेरिएंट में तीन ट्रिम्स देखने को मिलते हैं – एडवेंचर, एंपावर्ड और एंपावर्ड प्लस। बाजार में टाटा पंच EV सीधे तौर पर सिट्रोएन ईसी3 को टक्कर देती है।
Punch EV Suspension and Breaks
Tata Punch EV सस्पेंशन और ब्रेक्स के मामले में भी बेहतर है। इसमें आरामदायक और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए मजबूत सस्पेंशन का प्रयोग किया गया है। इसमें मैकफर्सन स्ट्रट फ्रंट सस्पेंशन और रियर में ट्विस्ट बीम सस्पेंशन मिल सकता है।
- Tata Electric Car Feature और लुक देख हो जाएंगे पागल, जानें सबकुछ
- TVS Raider 125 बाइक ने मचा दिया धमाल, बस इतनी कीमत पर बिक रहा
- New Year के मौके पर आधी कीमत में खरीदें Honda Activa, अभी जानें कैसे?
ब्रेकिंग की बात करें तो इस Electric Vehicle में डिस्क ब्रेक दिए जाने की भी उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि लांच होने के बाद ही इसके बारे में सही तौर पर पता चल पाएगा।
Tata Punch EV Rivals
मुकाबले की बात करें तो Tata Punch EV का मुकाबला भारतीय बाजार में सिट्रोएन ईसी3, एमजी कॉमेट ईवी, टाटा टियागो जैसी गाड़ियों से होता है। इस कार का आकर्षक डिजाइन और फीचर्स बाजार में तहलका मचा सकता है।